भागलपुर : ट्रेन में बेटिकट यात्रा करना पड़ा भारी,120 यात्रियों पर जुर्माना

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को विशेष चेकिंग में चेकिंग स्टाफ ने 120 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। इनसे 49,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। सीटीआई जमालपुर अमर कुमार ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के दौरान टिकट काउंटर बिक्री में 31 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

इधर जानकारों के अनुसार रेलवे कर्मचारियों ने मालदा रेल मंडल के डीआरएम के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एरिया ऑफिसर सचिन कुमार कर रहे थे।

कई यात्रियों ने बताया कि इस तरह का विशेष टिकट चेकिंग अभियान स्टेशन पर निरंतर चलने से रेलवे की आय में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग बिना टिकट यात्रा करने की आदत डाल रखे हैं। उसमें भी काफी सुधार होगा।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026: गंगा में पहली बार दो बोट एंबुलेंस तैनात, 20 एंबुलेंस और 13 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों से मिलेगी तत्काल चिकित्सा सुविधा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर से किऊल के बीच 12 जुलाई को चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन, छात्रों और यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    Share Add as a preferred…