तेजस्वी के बयान पर BJP का पलटवार, बोले- वह बिना नीतीश के चुनाव नहीं जीत सकते

एनडीए के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर निशाना साधा है, जिनमें उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार भले ही एनडीए के साथ हैं। लेकिन, असल में मुख्यमंत्री हमारे साथ हैं। इस पर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव घबराए हुए हैं। वे डरे हुए हैं।

गिरिराज ने कहा कि उनके साथ कोई वोट नहीं है। इधर, हमारे साथ हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। सम्राट चौधरी भी हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 2005 से पहले के जंगलराज को आने नहीं देंगे। वहीं, चिराग पासवान ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के नाम का इस्तेमाल चुनावी लाभ के लिए अगर तेजस्वी को करना पड़ रहा है तो यह दर्शाता है कि कितने असमर्थ हैं। कितने कमजोर हैं।

चिराग ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार गठबंधन में नहीं भी हैं तब भी उनके नाम का इस्तेमाल करके भ्रम फैला रहे हैं। अब वो जमाना चला गया कि बिहार के लोगों को इस तरीके से बहलाकर उलझा देते थे। आज की तारीख में बिहार की जनता इतनी जागरूक है, इतनी जानकार हैं कि वह आपकी मनसा को जानती है।

बता दें कि तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार भले ही एनडीए के साथ हैं। लेकिन, असल में हमारे साथ हैं। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार ने ही उन्हें बीजेपी 2014 में आई थी और 2024 में वापस जाएगी। नीतीश कुमार भी यही चाहते हैं कि हम उन्हीं के अनुसार काम कर रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब मार्गदर्शन मंडल में चले जाना चाहिए। क्योंकि, उनकी उम्र 75 साल से अधिक हो गई है। इसलिए अब सक्रीय राजनीति से दूर हो जाना चाहिए। उन्होंने खुद जो नीति तय की है। उसका ख्याल रखना चाहिए। उन्हें अपनी नीति पर गौर करना चाहिए।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…