दिल्ली के कई अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच के लिए OPD के मरीजों को निकाला गया बाहर

राजधानी दिल्ली के अस्पतालों को 33 घंटे 15 मिनट बाद दूसरी बार मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहली बार मेल रविवार को दोपहर तीन बजकर चार मिनट पर मिली थी। दूसरी बार मेल सोमवार देर रात 12 बजकर 19 मिनट पर मिली है।

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में मंगलवार को ओपीडी में पहुंचे मरीजों को सुरक्षा जांच के लिहाज से बाहर रोक दिया गया है। इस बार तिहाड़ जेल के महानिदेशक को भी मेल की गई है।

एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में संदिग्ध वस्तु की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल सोमवार देर रात 12:19 पर आया है। इस बार मेल आईडी दूसरी ([email protected]) है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों में बम की धमकी वाला ईमेल प्राप्त हुआ हैं। मामले में तलाशी अभियान जारी है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने इसकी जानकारी दी है।

इससे पहले 12 मई को भी दिल्ली के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस संबंध में अस्पतालों को ईमेल आया था।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव: मंत्री श्रवण कुमार ने देर शाम तक किया जनसंपर्क, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगे वोट

Share Add as a preferred…