भागलपुर आएंगी जया किशोरी, सात दिनों तक करेंगी ज्ञान की वर्षा

28 नवंबर से 4 दिसंबर तक भागलपुर के गौशाला परिसर में भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसमें सुश्री जया किशोरी ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगी। आयोजन श्री गुरु सेवा समिति के तत्वावधान में होगा।

भागलपुर आएंगी जया किशोरी, सात दिनों तक करेंगी ज्ञान की वर्षा

आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रवण बाजोरिया ने बताया कि श्री गुरु सेवा समिति विगत कई वर्षों से इस प्रकार का धार्मिक आयोजन कराता आ रहा है। पहले भी जगतगुरु शंकराचार्य भावनापुर पीठ श्री दिव्यानंद तीर्थ जी महाराज का आगमन भागलपुर में हो चुका है। सुश्री कृष्ण प्रिया जी महाराज, भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के साथ-साथ कई धर्मावलंबी महात्माओं ने भागलपुर की भूमि पर अपने कदम रखे हैं।

भागलपुर आएंगी जया किशोरी, सात दिनों तक करेंगी ज्ञान की वर्षा

सुश्री जया किशोरी जी का यह आगमन भागलपुर में दूसरी बार हो रहा है। कुछ वर्षों पूर्व विश्व शांति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा जी की अध्यक्षता में भगवान कृष्ण की कथा पर आधारित मायरा को प्रस्तुत करने के लिए सुश्री जया किशोरी का आगमन हुआ था।

भागलपुर आएंगी जया किशोरी, सात दिनों तक करेंगी ज्ञान की वर्षा

श्री बाजोरिया ने बताया कि इस आयोजन के लिए एक आयोजन समिति बनाई जाएगी। आने वाले श्रद्धालुओं, संतों के लिए गौशाला परिसर में विशाल पंडाल बनाया जाएगा, जिसमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

भागलपुर आएंगी जया किशोरी, सात दिनों तक करेंगी ज्ञान की वर्षा

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *