लिख लें, मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, यूपी में भाजपा की सबसे बड़ी हार होगी। यहां इंडिया गठबंधन का तूफान है और उत्तर प्रदेश ही देश को रास्ता दिखाता है। इस चुनाव में संविधान एकमात्र मुद्दा है। लोग समझ गए हैं कि भाजपा जीती तो संविधान खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि आप लिखकर ले लो, 4 जून को नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।

कन्नौज और कानपुर में शुक्रवार को गठबंधन की संयुक्त रैली में उन्होंने ये बातें कहीं। जनसभा में राहुल के साथ अखिलेश यादव और आप सांसद संजय सिंह भी सत्तापक्ष पर हमलावर रहे। राहुल गांधी ने कहा कि इस बार देश में बदलाव की लहर है। आरोप लगाया कि जनता के हिस्से का पैसा और कारोबार अडानी-अंबानी को देने वाले मोदी अब स्वीकार कर रहे हैं कि इन दोनों के पास कालाधन है और टेंपो से पैसा भेजते हैं। अगर उन्हें यह पता है तो अब तक सीबीआई और ईडी उनके यहां क्यों नहीं पहुंची। ऐसा इसलिए है, क्योंकिमोदी 10 साल से उनके हवाई जहाज से ही दुनियाभर में घूमते रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…