गोपाल मंडल के निशाने पर अब बुलो, कहा- सठिया गए हैं

गोपालपुर के विधायक सह बड़बोले जदयू नेता नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने अब हाल में राजद से जदयू में आए पूर्व सांसद बुलो मंडल को निशाने पर लिया है।

 

गुरुवार को गोपाल ने नवगछिया में कहा कि बुलो मंडल सठिया गए हैं। वह टिकट के लिए जदयू में गए थे तो जवाब मिला कि आप तो राजद में थे, यहां क्यों आए हैं। जदयू में उनको बैठने के लिए भी मिलता है। उन्होंने कहा कि बुलो मंडल स्टार प्रचारक में शामिल नहीं हैं, वह डेड आदमी हैं और अब किसी काम के नहीं है। उनके गोपालपुर से चुनाव लड़ने की बाबत उन्होंने कहा कि गोपालपुर में गोपाल मंडल है और यही रहेगा, कोई बुलो नहीं आएगा। बुलो मंडल का दिमाग खराब है जो गोपालपुर से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2005 में लालू जी ने और 2015 में नीतीश जी ने हमको भी बिहपुर से लड़ने के लिए कहा था, लेकिन हम तैयार नहीं हुए।

विधायक ने कहा बुलो के जदयू में आने से पार्टी में कोई न भारी होगा और न कोई हल्का होगा। विधायक ने यहां तक दावा किया कि बुलो मंडल और अजय मंडल को उन्होंने ही सांसद बनाया। विधायक ने खुद को भागलपुर का राजनीतिक ज्योतिषी भी बताया। इधर बुलो मंडल ने गोपाल मंडल के इस बयान पर कोई भी टिप्पणी करने इंकार कर दिया।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading