पीएम का प्रभाव घटा, बिहार में 30 सीटें ही मिलेंगी : गोपाल मंडल

गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव घटा है। एनडीए गठबंधन बिहार में 40 नहीं, बल्कि 30 से 32 सीट ही जीत पाएगी। 40 सीट नहीं आएगी।

https://www.instagram.com/reel/C6tQvmqv3JY/?igsh=Mmx4cHQyZnY0OXMw

पत्रकारों के कुरेदे जाने पर कहा, अगर मोदी जी देश के लिए अच्छा काम किये होंगे तो 40 में 40 सीट जीत जाएंगे। थोड़ी देर बाद संभले। बोले, नरेंद्र मोदी हमारी पार्टी का प्राइम मिनिस्टर है भाई। गठबंधन में है। ज्यादा क्या बताएं। हम सत्य बोलते हैं। भागलपुर सीट से खड़े जदयू प्रत्याशी अजय मंडल पर गोपाल मंडल जमकर बरसे। बोले, हम बैठे हुए थे। अजैया (अजय) हमको गाड़िए नहीं दिया। तेल भी नहीं दिया। हमसे बात करने आये थे। हम कह दिये थे। अजीत शर्मा के पास पैसा है आपको भी खर्च करना पड़ेगा। हम भी लेंगे इस बार। पिछले बार नहीं दिया था। आया था मिलने। उधर, गया तो बोला कि गये थे ढेला फेंकने। ता हम भी कह दिए जो ढेले फेंकें तों।

  • Related Posts

    टूटा पैर, नहीं टूटा प्यार.. सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले पंकज से आरती ने रचाई शादी.. शिव मंदिर बना गवाह, लोग बोले—आज भी ज़िंदा है सच्चा इश्क

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    टीएमबीयू में ‘ग्रिवांस कमेटी’ को लेकर विवाद- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आदेश जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP

    Share Add as a preferred…

    Continue reading