क्या स्वर्ग जाने का दरवाजा मिल गया है? आसमान में दिखा चौंकाने वाला नजारा; देखें वीडियो

जब भी किसी की मौत होती है तो लोग कहते हैं कि वह इंसान स्वर्गवासी हो गया है। यानी लोग इस बात पर विश्वास करते हैं कि अच्छे लोगों को मरने के बाद स्वर्ग नसीब होता है। लेकिन अगर मरने से पहले ही स्वर्ग जाने का दरवाजा दिख जाए तो आप क्या करेंगे? बेंगलुरु में इस समय ‘स्वर्ग के दरवाजे’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है, जोकि वहां के आसमान में दिखाई दिया है!

क्या है पूरा मामला?

दरअसल बेंगलुरु के आसमान में एक दरवाजे की तरह आकृति दिखाई दी थी, जिसका लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। लोगों ने इस आकृति को स्वर्ग का दरवाजा कहा। धीरे-धीरे ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

एक ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बेंगलुरु के आसमान में कल रात हेब्बाल फ्लाईओवर के पास एक रहस्यमयी परछाई (वस्तु) देखी गई। क्या किसी और ने देखा? यह संभवतः क्या हो सकता है? किसी इमारत की छाया? यदि ऐसा है तो इसके पीछे संभवतः क्या विज्ञान हो सकता है?’

वायरल वीडियो में लोग इस परछाई को स्वर्ग जाने का दरवाजा (door to heaven) बता रहे हैं। हालांकि इंडिया टीवी इस बात की पुष्टि नहीं करता।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘भोलू’ की मौत या सोची-समझी हत्या? घर से बुलाकर ले गए, अस्पताल में ‘एक्सीडेंट’ बताकर भागे दोस्त; मायागंज में पसरा मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *