बिहार : तालाब सूखे, 1200 करोड़ की मछली और मखाना को हानि

इस साल जलस्तर नीचे जाने से राज्य के अधिकांश तालाब सूख गए हैं। इससे राज्य में लगभग 1200 करोड़ की मछली और मखाना के नुकसान का अनुमान है। राज्य में मछली का कारोबार सालाना लगभग नौ हजार करोड़ का होता है। नुकसान का आकलन जिलों से रिपोर्ट लेकर बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ (कॉफ्फेड) ने किया है।

कॉफ्फेड के एमडी ऋषिकेश कश्यप ने बताया कि जलस्तर काफी नीचे चले जाने से बोरिंग भी फेल हो गए हैं। किसानों के पास तालाब में पानी भरने के कोई वैकल्पिक साधन नहीं है। इस साल अप्रैल में पानी नहीं बरसा और तापमान बहुत अधिक रहा है। तीखी धूप और पछुआ हवा के कारण तालाब सूखे हैं। विभिन्न जिलों में 40 हजार से अधिक छोटे-बड़े तालाब सूख गए हैं। इससे लगभग 1100 करोड़ की मछली की क्षति हुई है। साथ ही मखाना की खेती भी प्रभावित हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में तबादलों की मेगा सर्जरी: 68 बीडीओ समेत सैकड़ों अफसर-कर्मचारियों का ट्रांसफर, प्रशासनिक महकमे में हलचल

    Share Add as a preferred…

    बांका छात्र आनंद हत्याकांड का खुलासा, स्कूल डायरेक्टर बना मुख्य आरोपी; जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

    Share Add as a preferred…