CM नीतीश और राबड़ी देवी समेत 11 MLC ने ली शपथ, विधान परिषद में शपथ ग्रहण समारोह

बिहार विधानपरिषद के नव निर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बिहार विधानपरिषद के सभागार में किया गया, जहां विधानपरिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सीएम नीतीश कुमार सहित सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सबसे पहले नीतीश कुमार ने ली शपथः सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले पद और गोपनीयता की शपथ ली. जिसके बाद बिहार विधानपरिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी और मंगल पांडेय सहित सभी 11 सदस्यों ने बारी-बारी से पद और गोपनीयता की शपथ ली।

कुल 11 सदस्यों ने ली शपथः सीएम नीतीश, राबड़ी देवी और मंगल पांडेय के साथ जेडीयू के खालिद अनवर, आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दीकी, सैयद फैसल अली और डॉ. उर्मिला ठाकुर, बीजेपी की अनामिका सिंह और लालमोहन गुप्ता के अलावा HAM के संतोष सुमन और सीपीआईएमएल के शशि यादव ने पद-गोपनीयता की शपथ ली।

विधानसभा स्पीकर भी रहे मौजूदः शपथ ग्रहण समारोह में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे. इसके अलावा राज्य के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी इस कार्यकम में मौजूद रहे. शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभापति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद भी मौजूद रहेः बिहार विधानपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद भी मौजूद रहे. विधानपरिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने समारोह में पहुंचे लालू प्रसाद का अभिवादन किया।

निर्विरोध निर्वाचित हुए थे सभी सदस्यः बता दें कि बिहार विधानपरिषद के लिए इन सभी 11 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था. इन सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होना था लेकिन नामांकन की आखिरी तारीख तक किसी अतिरिक्त प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया और नाम वापसी की आखिरी तारीख 14 मार्च तक यथास्थिति बरकरार रही. जिसके बाद सभी सदस्यों को 14 मार्च को चुनाव आयोग के रिटर्निंग आफिसर राजकुमार ने बिहार विधानपरिषद के सदस्य निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा था।

Related Posts

ईद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सद्भाव संदेश: पटना के खानकाहों में सजदा, लोगों को दी मुबारकबाद

Share Add as a preferred…

Continue reading
गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 693 योजनाओं का उद्घाटन, 45 हजार BPSC शिक्षकों की बहाली का ऐलान

Share Add as a preferred…

Continue reading