पेपर लीक होने के चलते रद्द कर दी इस राज्य की जेई सिविल मुख्य परीक्षा, 9 लोग गिरफ्तार

देश में पेपर लीक होने की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। ओडिशा में पेपर लीक होने क कारण जेई सिविल मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। आयोग ने पेपर लीक होने का पता चलने के बाद ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जेई सिविल मेंस एग्जाम रद्द कर दी है। ओएसएससी के चेयरमैन अभय ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। अभय ने ट्वीट बताया कि 16 तारीख को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई है। वहीं, बालासोर एसपी की रिपोर्ट में इस परीक्षा को रद्द करने की बात कही गई है।

इस दिन दोबारा आयोजित होगी परीक्षा

एसपी के मुताबिक, जेई सिविल मुख्य परीक्षा परीक्षा रद्द कर दी गई है। साथ ही 3 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित होने की भी सूचना जारी की गई है। वहीं, एसपी सागरिका नाथ ने नौकरी में धोखाधड़ी की घटना की जानकारी दी। उनके मुताबिक, जांच में पता चला है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था। उस दिन ओएसएससी द्वारा जेईई सिविल मेन्स परीक्षा आयोजित की गई थी। एसपी ने आगे कहा कि परीक्षा से पहले जो प्रश्नपत्र मिला था, उसका मिल रहा है। इसलिए हमने ओएसएससी को लिखित रूप से सूचित किया।

9 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जानकारी दे दें कि इस पूरी घटना में पुलिस 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि मास्टरमाइंड की भी पहचान हो गई है, वह राज्य से बाहर है। उसे पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। जानकारी दे दें कि पेपर के लिए बच्चों से 8 से 10 लाख रुपये में समझौता हुआ था। गिरफ्तार किए गए आरोपी दूसरे राज्यों में भी यही काम कर रहे थे।

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर शाहरुख खान के नाम से वायरल पोस्ट निकला फर्जी, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा

    Share Add as a preferred…

    PM मोदी के वीडियो पर प्रकाश राज का तंज, बोले- ‘डर साफ दिख रहा है’; NEET मुद्दे पर बढ़ी सियासी बहस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *