अनंत सिंह के पैरोल पर चुनाव आयोग ले संज्ञान : अखिलेश सिंह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा देश में अतिपिछड़ों के अधिकार को कुचलना चाहती है। नागपुरिया संविधान स्थापित करने की फिराक में है। साथ ही पूर्व विधायक अनंत सिंह के पैरोल मामले पर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की।

सदाकत आश्रम स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक अनंत सिंह को पहले फंसाया गया था। आज वोट की खातिर उन्हें पैरोल दिया जा रहा है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में बेलदार, नोनिया एवं निषाद जाति का योगदान सराहनीय है।

इस मौके पर विकासशील स्वराज पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने इसकी घोषणा की। अखिलेश सिंह ने विकासशील स्वराज पार्टी से अपील की कि पूरे इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन दें ताकि भाजपा प्रदेश में एक सीट के लिए भी तरस जाए। मुकेश निषाद ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने मल्लाह समुदाय को उचित सम्मान प्रदान किया। टिकट बंटवारे में उसे प्रतिनिधित्व दिया। साथ ही आरोप लगाया कि एनडीए गठबंधन अतिपिछड़ों के साथ अत्याचार करता रहा है। इससे निजात पाने का एक ही तरीका है कि कांग्रेस का हाथ मजबूत किया जाए।

इस अवसर पर विकासशील पार्टी के डॉ. उमाशंकर सहनी, रामप्रवेश सहनी, डॉ. मनोज रविदास, डॉ. सुरेन्द्र सहनी, जर्नादन सिंह कुशवाहा, गीता सहनी, लाल बाबू पंडित के अलावा कांग्रेस नेताओं में डॉ. अम्बुज किशोर झा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, शशि रंजन आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार का मौसम बदल रहा करवट: दिन में बढ़ी गर्मी, 9–11 मार्च के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading