भागलपुर : पति के सामने दो बच्चों की मां को ले गया प्रेमी

थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पति ने पत्नी को उसके प्रेमी संग पकड़ लिया। पत्नी के प्रेमी ने कमर से हथियार कमर निकाल आंखों के सामने से पत्नी को ले गया। घटना की लिखित शिकायत पीड़ित पति ने नाथनगर थाना में किया हैं।

पीड़ित पति ने आवेदन में लिखा है कि वह ड्राइवर का काम करता है। उसकी ड्यूटी नाइट में होती है। इसी बात का फायदा उठाकर उसकी पत्नी अपने प्रेमी से रात के समय मिलती जुलती थी। शुक्रवार रात उसकी तबियत अचानक काम के दौरान बिगड़ गई और वो बिना कुछ बताए वापस घर लौट गया। जैसे घर के अंदर कमरे में घुसा तो पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पाया। युवक को पकड़ने के लिए जैसे उसने कोशिश की तो युवक ने सीधे कमर से हथियार निकाला और उसके ऊपर तान दिया।

इसके बाद दोनों को कमरे के अंदर बंद कर दिया। जबतक वो अपने पिता और मां को जगाने गया तब तक दरवाजा में धक्का देकर हथियार में लिए दोनों बाहर आए और युवक उसकी पत्नी को लेकर भाग गया। पीड़ित ने नाथनगर एसएचओ को बताया कि पत्नी घर में रखा 15 हजार नगदी और गहने भी साथ लेकर दो छोटे बच्चों को अकेला छोड़कर निकल गई। नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि युवक ने पंचायत स्तर पर समाधान निकालने की बात थाना कर आकर कहा था। यदि पंचायत में मामला का समाधान नहीं होता है तब उसने एफआईआर करने की बात कही है।

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम और श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच बाईपास थानाध्यक्ष सम्मानित, पुलिस मित्रों ने सराहा योगदान

    Share Add as a preferred…

    मिरहट्टी मार्ग पर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में कई पहलुओं पर जांच

    Share Add as a preferred…