नवगछिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतर जिला तिवारी गैंग के 9 अपराधियों को नवगछिया पुलिस ने किया गिरफ्तार एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

भागलपुर : नवगछिया में चोरी और बैंक लूट कांड की घटना को अंजाम देने वाले अंतर जिला तिवारी गैंग के 9 अपराधियों को नवगछिया पुलिस ने एनएच 31 बस स्टैंड के पास बंधु होटल से गिरफ्तार किया है. इस संबंध में नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 31 स्थित बंधु होटल में 9 अपराधी इकट्ठा होकर बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.

Screenshot 20240504 141320 WhatsApp

जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. जिसमें नवगछिया थाना अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, संतोष कुमार शर्मा, मनीष कुमार, डीआईयू की टीम शामिल थी. एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी टीम के सदस्यों ने जब बंधु होटल पहुंचकर तलाशी ली तो एक हॉल नुमा कमरे में 9 व्यक्ति संदिग्ध हालत में थे.

तलाशी लेने के बाद उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल, एक एंड्राइड मोबाइल, 5 कीपैड मोबाइल, एक पासबुक, दो ब्लैक चेक, दो आधार कार्ड और 21 हजार रुपए नगद भी बरामद किया गया. एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी अपराधियों के द्वारा स्वीकार किया गया कि वह अलग-अलग जिला अंतर चोरी एवं लूट जैसे कांडों में संलिप्त हैं. इन सभी अपराध कर्मियों के विरुद्ध विभिन्न जिलों के विभिन्न थाना में पूर्व में भी मामला दर्ज है. गिरफ्तार अपराधियों में कमालपुर सिंधिया थाना बिदुपुर निवासी अजीत तिवारी, अक्षय तिवारी, हाजीपुर सदर के लाल पोखर निवासी राहुल कुमार, वैशाली जिला के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा निवासी शत्रुघ्न पांडे, गोविंद पांडे, अरविंद पांडे, छोटू मिश्रा, बेगूसराय जिला के फुलवरीया थाना क्षेत्र के सोकराहा बरौनी निवासी दीपक कुमार उर्फ राहुल कुमार, मुजफ्फरपुर जिला के रतवारा निवासी राहुल कुमार उर्फ दुधनी मिश्रा शामिल हैं.

पकड़े गए नौ अपराधियों में से पांच अपराधियों का अपराधी इतिहास पूर्व में भी है. एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोविंद पांडे के विरोध में समस्तीपुर, छपरा, मोतिहारी, सारण जिला विभिन्न थाना में मामला दर्ज है. वहीं शत्रुघ्न पांडे पर मोतिहारी, सारण में छोटू मिश्रा पर सारण थाना में, राहुल कुमार पर मोतिहारी के छतौनी थाना में और दीपक कुमार उर्फ राहुल कुमार पर मोतीहारी रघुनाथपुर थाना में मामला दर्ज है.

  • Related Posts

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी 16 से 18 मार्च तक, तैयारियाँ अंतिम चरण में

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सफाली संस्थान में इंटर्नशिप के दूसरे दिन छात्राओं ने सीखा बीएमआई निकालने का तरीका, रक्तदान के महत्व पर भी दी गई जानकारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading