रंगदारी मांगने आए बदमाश को पुलिस के हवाले किया

थाना क्षेत्र के तिलकपुर दियारा में फसल उपज के बाद किसानों से रंगदारी वसूली के लिए पहुंचे बदमाश को किसानों ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश के पास से एक देसी कट्टा, दो गोली, चार खोखा बरामद किया गया है।

थाना अध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि तिलकपुर दियारा में बदमाश मनीष कुमार हथियार के बल पर किसानों से रंगदारी मांगने पहुंचा था। वह फसल उपज के बाद किसानों से रंगदारी की वसूली करता था। शुक्रवार को हथियार से लैस होकर दियारा क्षेत्र के किसानों से रंगदारी लेने पहुंचा था कि इसी दौरान एकजुट होकर किसानों ने बदमाश को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर बदमाश मनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया ।

बताया गया कि मनीष कुमार मंटू यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह अक्सर दियारा क्षेत्र में किसानों से फसल को लेकर रंगदारी की मांग किया करता था। किसानों ने बताया कि अक्सर हम लोगों से रंगदारी की मांग की जाती है रंगदारी नहीं देने पर फसल लूट लिया जाता है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…