अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर ली जान

बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खौजरी गांव में प्रेम प्रसंग की शक पर सनकी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की देर शाम हुई। वहीं मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी अंजलि देवी (30) को पति मुन्ना राम ने शुक्रवार की सुबह सीएचसी शंभूगंज में भर्ती कराया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारे पति मुन्ना राम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में मुन्ना राम ने पत्नी अंजली देवी के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की। लेकिन मुन्ना को यह पता नहीं चला कि इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। कहा, पत्नी दो वर्षों से खपड़ा गांव के युवक रितेश कुमार से फोन पर बातचीत करती थी। कई बार पत्नी को समझाया। लेकिन नहीं मानी। कहा,गुरुवार को हलवाई का काम करने रामचुआ गया। घर वापस लौटने पर पत्नी को प्रेमी से बातचीत करते रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह देख आपा खो दिया और बेरहमी से पिटाई करना शुरू कर दी। मारपीट रात भर चला। शुक्रवार की सुबह अंजली को अचेतावस्था में सीएचसी लाया। जहां इलाज के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अजय शर्मा ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अंजली के मायका से मां मंदोदरी देवी, भाई सौरभ कुमार सहित अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। सीएचसी में कोहराम मच गया। इस घटना से मायके के अन्य परिजन आहत हैं। एक दशक पूर्व ग्रामीणों द्वारा काफी विरोध करने के बाद भी मुन्ना राम ने गांव के ही उदय राम की पुत्री अंजली से प्रेम – विवाह कर लिया था।

  • Related Posts

    बिहार के गरीबों की छत पर अब ‘मुफ्त’ चमकेगी बिजली! PM सूर्य घर योजना में बड़ा बदलाव—स्मार्टफोन नहीं तो भी मिलेगा लाभ; जानें कैसे करें अप्लाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर गांधी मैदान में दिखेगा ‘सुरक्षा का कवच’! परिवहन विभाग का हाईटेक पवेलियन; मुफ्त नेत्र जांच, हेलमेट और सिम्युलेटर पर ड्राइविंग का मौका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading