भागलपुर :प्लास्टिक लदे ट्रक में लगी आग, मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू

भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के समीप प्लास्टिक से लदे ओवरलोडिंग ट्रक में हाई टेंशन ताड़ के चपेट में आने से आग लग गई। घटना के बाद इलाके मेंअफ़रातफरी माहौल बन गया।

हादसे में ट्रक में लदे प्लास्टिक के समान पूरी तरह जलकर रात हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि लोदीपुर के तरफ से बीचो बीच होकर इशाकचक होते हुए शहर जा रहे थे।

इसी दौरान हाई टेंशन तार के चपेट में आने से हादसा हुआ है। घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने की प्रयास किया मरकरी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो गया है, हादसे में कोई जानमाल की नुकसान नहीं हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

    Share Add as a preferred…