भाजपा जनहित के मुद्दों पर नहीं करती चर्चा : मनोज झा

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. मनोज झा ने कहा कि भाजपा नौकरी और जनहित के मुद्दों पर अपने चुनावी अभियान में कोई चर्चा नहीं कर रही है। भोजन की थाली, रोजगार और सौहार्द पर वोट क्यों नहीं मांगती है। वह लोगों को हक और अधिकार देने के प्रति चिंतित क्यों नहीं है।

मनोज झा मंगलवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 और 2019 में जनता से जो वादे किए थे, उनको पूरा करने की जगह जनता को बरगलाने का काम किया है। पीएम अपने 10 वर्षों के कार्यकाल पर कोई चर्चा नहीं करते हैं, लेकिन विपक्षी पार्टी के घोषणा पत्र को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत कर रहे हैं। महिलाओं के सम्मान को लेकर भाजपा की क्या सोच है, यह कर्नाटक मामले में जाहिर हो गयी है।

इस अवसर पर एजाज अहमद, मृत्युंजय तिवारी, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, उपेंद्र चंद्रवंशी समेत अन्य मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…