बिहार के जमुई में घर में घुसकर नाबालिग बच्ची को उठाया, 3 युवकों ने किया गैंगरेप

नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप किये जाने का मामला जमुई में सामने आया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का इलाज जमुई सदर अस्पताल में कराया। जिसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। गैंगरेप का आरोप बरुअट्टा गांव के तीन युवकों पर लगा है।

पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार को वो एक शादी समारोह में गई हुई थी। घर पर दादी के साथ उनकी बड़ी और छोटी बेटी थी। गुरुवार की देर रात बरुअट्ठा गांव के तीन लोग घर आ पहुंचे। जिसमें गोलू सिंह, मुरारी सिंह और एक अन्य युवक भी था। सभी ने उनकी नाबालिग बेटी को घर से उठा लिया और पास के एक घर में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता ने जब विरोध किया तब उसकी जमकर पिटाई की गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मेडिकल जांच कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना से परिजन काफी दहशत में है। पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। अभी भी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…