पटना आते ही खेसारी लाल यादव बोले- पवन सिंह के लिए कहीं भी खड़ा रहूंगा, तेजस्वी को कितना समर्थन

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव मंगलवार को पटना पहुंचे। खेसारी ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि नेता बनने से कुछ नहीं होता है।खेसारी लाल यादव ने कहा कि चुनाव में जीतना और हारना मायने नहीं रखता।

खेसारी लाल यादव ने कहा कि चुनाव में मायने तो विकास रखता है। शिक्षा भी बहुत जरूरी है। नेता बन जाने से अगर परिस्थितियां बदल रही हैं तो हम तो बचपन से ही कई लोगों को नेता बनते देख चुके हैं लेकिन बिहार को बदलते हुए आजतक नहीं देखा है।

बीजेपी के चार सौ पार के नारे पर खेसारी ने कहा कि ये राजनीतिक और नेताओं का विषय है। मेरा विषय है कि बिहार का विकास कैसे होगा? अगर हम सभी लोग मिलकर बात नहीं करेंगे तो मुझे नहीं लगता कि बिहार के विकास के लिए कोई और बात करने आएगा। क्योंकि मजबूर और परेशान हम लोग हैं, कोई नेता इसे लेकर परेशान नहीं है।

Related Posts

भागलपुर में खत्म होगा गैस का ‘वेटिंग गेम’! DM का बड़ा ऐलान— “7 दिन से ज्यादा पेंडिंग नहीं रहेगा सिलेंडर”; सप्लाई हुई दोगुनी, पैनिक बुकिंग पर लगाम

Share Add as a preferred…

Continue reading
विक्रमशिला सेतु के पीलर की ‘फॉल्स दीवार’ गिरने से हड़कंप! इंजीनियरों की टीम ने किया मुआयना; बोले— “पुल के स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं, वो बेकार हिस्सा था”

Share Add as a preferred…

Continue reading