पीएम मोदी का चौथा बिहार दौरा तय, 26 अप्रैल को अररिया में रैली, मुंगेर में ललन सिंह के लिए वोट मांगेंगे

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस महीने चौथा बिहार दौरा तय हो गया है। पीएम मोदी 26 अप्रैल को अररिया और मुंगेर लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार बीजेपी के नेताओं ने इसकी पुष्टि की है।

प्रधानमंत्री की 26 अप्रैल को अररिया के फारबिसगंज में बीजेपी के मौजूदा सांसद एवं प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के समर्थन में रैली होगी। इसी दिन पीएम मोदी मुंगेर में जेडीयू प्रत्याशी एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह के समर्थन में भी जनसभा करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी बिहार में इस महीने तीन रैलियां कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को लेकर बिहार बीजेपी के नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्थानीय नेताओं ने पीएम का कार्यक्रम पहले ही तय कर लिया था। पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद उनकी रैली फाइनल हो गई है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

Share Add as a preferred…

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…