जहां पर चुनाव हो रहे हैं, जानें आज कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें ताजा अपडेट

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा और सौराष्ट्र-कच्छ में 22 अप्रैल तक हीटवेव से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। यहां पर दिन में लू चलेगी।

दिल्ली में बढ़ी गर्मी लेकिन आज हल्की बारिश की संभावना

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश:23 और 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में सतही हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन में हल्की बारिश के भी आसार हैं।

इन राज्यों में आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 19 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश,पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के साथ राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तेज सतही हवाएं चलेंगी। 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 19 से 22 अप्रैल और मध्य प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

22 अप्रैल 2024 तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, बर्फबारी और बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि सिक्किम में 21 अप्रैल तक तेज बारिश होगी। इस बीच, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 19-21 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ छिटपुट गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

  • Related Posts

    बिहार में बदलेगा मौसम: पटना से भागलपुर तक तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, 24 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में जीतन राम मांझी का ‘छलका’ दर्द! “पिता शराब बेचते थे, पर मैंने कभी नहीं चखा”; शराबबंदी को बताया सही, पर सिस्टम की खोली पोल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading