बिहार में 4 सीटों पर मतदान जारी, वोटर्स में जबरदस्त उत्साह

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। 7903 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।। सामान्य बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक और अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

चारों सीटों पर 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें राष्ट्रीय स्तर के दलों के 6 व राज्य स्तरीय दलों के 5 उम्मीदवार शामिल हैं। 13 निर्दलीय और 14 अन्य निबंधित दलों के प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन व एनडीए के प्रत्याशियों के बीच होगा। पहले चरण में कुल 7903 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 5021 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

4 सीटों पर कुल 76,01,629 मतदाता हैं। इस चरण में 63.5 फीसदी यानी 5021 बूथ अति संवेदनशील घोषित किये गए हैं। औरंगाबाद में 1701, गया में 995, नवादा में 666 और जमुई में 1659 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

गया से एनडीए उम्मीदवार जीतराम मांझी है, तो वहीं आरजेडी के कुमरा सर्वजीत हैं। जमुई से चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती के खिलाफ आरजेडी की अर्चना रविदास के बीच मुकाबला है। नवादा में आरजेडी के श्रवण कुशवाहा और एनडीए के विवेक ठाकुर की टक्कर है। वहीं औरंगाबाद में आरजेडी के अभय कुशवाहा और एनडीए के सुशील सिंह के बीच मुकाबला है।

Related Posts

“राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

Share Add as a preferred…

Continue reading
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

Share Add as a preferred…

Continue reading