अचानक विजय चौधरी से मिलने पहुंचे CM नीतीश कुमार, जानें मंत्री जी ने क्या कहा

पटना: रविवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री विजय चौधरी से मुलाकात की. सीएम को अचानक अपने आवास पर देखकर मंत्री भी हैरत में पड़ गए. हालांकि बहुत ज्यादा देर तक विजय चौधरी के आवास पर मुख्यमंत्री रुके नहीं. दोनों नेताओं के बीच कुछ देर ही बातचीत हुई और उसके बाद वहां से सीएम निकल गए।

मुलाकात के बाद विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आप लोग के सामने ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी आए थे. इधर से जा रहे थे तो मेरे यहां भी पहुंच गए. सीएम कभी-कभार आते रहते हैं।

विजय चौधरी ने कहा कि मणिपुर के हालात बद से बदतर हो चुके हैं. गृह मंत्री अमित शाह वहां पर जाकर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद हिंसक घटना नहीं रुक रही है. मणिपुर की सरकार निकम्मी है. केंद्र सरकार भी कुछ नहीं कर पा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *