उपेन्द्र कुशवाहा का सीएम नीतीश पर तंज, कहा – आप अभी भी उधर-इधर के जुगाड़ में हैं

आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को लेकर सीएम नीतीश कुमार के दिए गए बयान के बाद जेडीयू में वापसी को लेकर कुशवाहा की चर्चा तेज हो गई थी. नीतीश कुमार उपेंद्र कुशवाहा के बिना नाम लिए कहा था कि जो लोग मेरे पीछे पड़कर जनता दल से हटा दिए, देखिए वो लोग आज कहां है? फिर वो आना चाहता है तो मैंने ना कह दिया।

वहीं, इस बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर शनिवार को बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दिमाग ठीक नहीं है. सबसे ज्यादा अंडबंड खुद वो बोलते हैं, वो एक बार फिर इधर से उधर के जुगाड़ में हैं. नीतीश कुमार को लगता था कि लालू यादव को बेवकूफ बना देंगे।

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘भाई साहब ,वाकई सठिया गए हैं, आप. दूसरे को कहते हैं कि अंडबंड बोलता है. अपने क्या बोलते हैं? सबसे ज्यादा अंडबंड तो खुद ही बोलते हैं. कौन नहीं जानता है कि आप अभी भी उधर से इधर के जुगाड़ में हैं, क्योंकि आप भी तो अब बुझिए गए हैं न कि लालू यादव आपको भी टहला ही रहें हैं. आपको लगता था कि आप उनको टहला दीजिएगा. माल महाराज का, मिर्जा खेले‌ होली!’

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *