40 साल की चाची को 20 के भतीजे से हुआ प्यार, पति ने पकड़ा तो करवा दी दोनों की शादी

जमुई में एक 40 साल की चाची को अपने से आधी उम्र 20 साल के भतीजे से प्यार हो गया. बताया जा रहा है कि करीब तीन साल से दोनों के बीच ये अवैध संबंध जारी था. जिसके बाद पति ने शनिवार को गांव में ही दोनों को एकसाथ पकड़ लिया. बाद में पंचायत बुलाई गई. जहां दोनों ने इक दूसरे के साथ रहने की बात कही. फिर पति ने ही गांव के लोगों के बीच दोनों की शादी करा दी. पति नें पहले अपनी पत्नी की मांग में प्रेमी से सिंदूर भरवाया और दोनों को एक साथ विदा कर दिया।

पूरा मामला जिले के टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव का बताया जा रहा है. बता दें कि 20 साल पहले महिला की शादी हुई थी और उसका एक 10 साल का बेटा भी है. महिला की पहचान लखापुर निवासी इंद्रदेव पासवान की पत्नी रूबी देवी (40) के रूप में हुई है. जिसका बीते 3 सालों से उसके भतीजे पंकज पासवान (20) के साथ अवैध संबंध था. अपने भतीजे प्रेमी से चाची 3 सालों से चोरी-छिपे जमुई तो कभी लखीसराय तो कभी दूसरे जिले में जा-जाकर भी मिलती थी. पति को इस बात का शक था कि कहीं उसकी पत्नी का अवैध संबंध हैं, लेकिन वो उसे पकड़ नहीं पाता था. दोनों के घर एक ही गांव में आसपास ही है।

इधर, महिला शनिवार की रात अपने प्रेमी पंकज से मिलने पहुंची थी. पति को इस बात की जब भनक लगी तो उसने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एक साथ पकड़ लिया. मामले को लेकर पंचायती हुई जिसमें पंकज पासवान और रूबी देवी ने एक दूसरे के साथ रहने की बात कही. जिसके बाद इंद्रदेव पासवान ने पंचायत के लोगों के बीच खुद खड़े होकर लखापुर गांव के काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ अपनी पत्नी रूबी देवी की शादी भतीजे पंकज पासवान से करवा दी।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *