तिहाड़ जेल में आज अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे भगवंत मान और संजय सिंह, जानें वजह

तिहाड़ जेल में आज अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे भगवंत मान और संजय सिंह, जानें वजह।

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज पंजाब के सीएम और सांसद संजय सिंह की मुलाकात नहीं हो पाएगी. तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और नियमों का हवाला देते हुए आज इस मुलाकात के कैंसिल कर दिया है. जेल प्रशासन का कहना है कि मुलाकात के लिए नया टाइम जल्द ही बता दिया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिहाड़ जेल में आज भगवंत मान और संजय सिंह को सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करनी थी. भगवंत मान से पिछले दिनों आप संयोजक केजरीवाल से मुलाकात के लिए जेल प्रशासन से समय मांगा था।

CM अरविंद केजरीवाल से कल यानी मंगलवार को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके पीए विभव कुमार ने तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी. जेल नियमों के अनुसार एक कैदी हफ्ते में केवल दो बार ही आगंतुकों से फेस टू फेस या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मिल सकता है. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नि सुनीता केजरीवाल और उनके पीए विभव कुमार ने तिहाड़ जेल जाकर दोपहर में उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान जेल प्रशासन ने उन्हें मुलाकात के लिए आधा घंटे की अनुमति दी थी।

तिहाड़ जेल में आज अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे भगवंत मान और संजय सिंह, जानें वजह यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. इसके अपडेट आ रहे हैं. जैसे-जैसे अपडेट आते जाएंगे हम आप तक पहुंचाएंगे. हर अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए बने रहिए voiceofbihar.in के साथ…

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…