संजय झा ने मैथिली में राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, CM नीतीश का जताया आभार, कहा : बिहार के विकास के लिए बुलंद करुंगा आवाज़

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में शुमार संजय झा ने राज्यसभा सांसद के रुप में शपथ ली है। संसद भवन में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में उन्होंने ‘मैथिली’ में शपथ ली।

मैथिली में संजय झा ने ली शपथ

इस मौके पर राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि मैथिली हमारी मातृभाषा है, जो बहुत ही मीठी भाषा है। ये हमारी संस्कृति की परिचायक है इसलिए हमने मैथिली में ही सांसद पद की शपथ ली। इसके साथ ही संजय झा ने कहा कि बिहार के विकास के लिए रोड मैप हमने सोचा हुआ है, जिसे हम अब संसद में रहकर आगे बढ़ाएंगे।

इसके साथ ही संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का पुन: आभार, जिन्होंने मुझे यह सुअवसर प्रदान किया।

राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से बात की। पूर्णिया में जारी खींचतान पर संजय झा ने कहा कि इस मामले पर वे कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं। ये महागठबंधन का अंदरुनी मामला है। बिहार में 40 की 40 सीटें जीतना हमलोगों का लक्ष्य है।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में सनसनी: महिला का कटा सिर नदी से बरामद, दूसरी घटना में युवक की तलवार से गला रेतकर हत्या

    Share Add as a preferred…

    BSSC सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा बेनकाब: बिहार के 3 जिलों से 17 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार, 8 लाख की डील का खुलासा

    Share Add as a preferred…