सदर बाजार के एक मकान में लगी आग, बाथरूम में दम घुटने से दो बच्चियों की मौत

दिल्ली के सदर बाजार में स्थि​त एक मकान में आग लग गई, घर में मौजूद दो बच्चियों ने अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया था। दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।

दिल्ली के सदर बाजार में एक मकान में आग लगने की खबर है. आग लगने की वजह से दो बच्चियों की दम घटने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मकान में आग लगने के बाद चारों तरफ धुंआ भर गया. दोनों बच्चियां खुद को बचाने के लिए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया. बाद में दोनों की दम घुटने से वहीं मौत हो गई. दमकल कर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया. यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दमकल विभाग के अफसरों के अनुसार, घर में लगे एसी के डक्ट से से धुंआ अंदर घर में पहुंचा।

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली में नाबालिग की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, मेडिकल जांच के बाद जांच ने पकड़ी नई दिशा

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में महिला प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा: प्रॉपर्टी हथियाने की साजिश में पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे को बनाया शक से बचने का जरिया

    Share Add as a preferred…