लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान मिलने पर भाजपा जिला प्रवक्ता ने दी बधाई

भागलपुर भाजपा जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने बताया कि आज पूरा देश एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना है। हम सभी के अभिभावक, मार्गदर्शक भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, वर्षों तक कठिन तपस्या करके भारतीय जनता पार्टी को सींचने वाले, पूर्व उप प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सुशोभित किया है।

यह अलंकरण उनकी लोक निष्ठा, राष्ट्र प्रथम की भावना एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदानों का सम्मान समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बेहद ही
गौरव की बात है। श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी को भागलपुर भाजपा जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…