BJP घोषणा पत्र समिति का गठन, सुशील मोदी, रविशंकर समेत 27 नेताओं को मिली जगह

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस घोषणा पत्र समिति का गठन किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बीजेपी की इस चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कमेटी का संयोजक बनाया गया है जबकि पीयूष गोयल घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक बनाए गए हैं।

इस समिति में अध्यक्ष समेत कुल 27 बीजेपी नेताओं का नाम शामिल है। बिहार से सुशील कुमार मोदी और रविशंकर प्रसाद को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।

BJP घोषणा पत्र समिति का गठन, सुशील मोदी, रविशंकर समेत 27 नेताओं को मिली जगह

  • ये भी पढ़े..

    खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्तार, निदेशक समेत कई नामजद

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा: अब 4 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले मरीजों को भी मिलेगी मदद

    Share Add as a preferred…