Fastag के लिए आज ही कर लें ऑनलाइन KYC, वरना इस तारीख से लगेगा जुर्माना

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) के अनुसार Fastag KYC कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। इसके बाद एक अप्रैल से फास्टैग का केवाईसी नहीं रहने की स्थिति में आपका वाहन बगैर फास्टैग का माना जाएगा, इसके एवज में दोगुना टाल टैक्स चुनाने होंगे।

असुविधा व जुर्माना से बचने के लिए लोग अपने Fastag का केवाईसी करा सकते हैं। वन व्हीकल, वन Fastag पहल के तहत अब एक गाड़ी के लिए एक फास्टैग रहेगा। इस फास्टैग का इस्तेमाल किसी और गाड़ी के लिए नहीं किया जा सकेगा।

इलेक्ट्रानिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए एक वाहन, एक फास्टैग से जोड़ा जा रहा है। केवाईसी के लिए अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन कागजात व लाइसें, आधार कार्ड, फोटो को संबंधित बैंक के शाखा में दे सकते हैं।

इस वेबसाइट पर करें केवाईसी

इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन के लिए https//fastag.ihmcl.com पर जाकर आवश्यक प्रक्रिया करनी होगी। इसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी की मदद से लॉगइन करना होगा। इसके बाद डैशबोर्ड मेन्यू में माय प्रोफाइल विकल्प दिखेगा, इसे ओपेन करें।

माय प्रोफाइल आप्शन में केवाईसी सब-सेक्शन में जाएं, जहां पर जरूरी जानकारी जैसे आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ और फोटो अपलोड करें। इसके बाद सबमिट कर दें। इस तरह केवाईसी हो जाएगा।

ये भी पढ़े..

संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

Share Add as a preferred…

‘हंगामा नहीं, संसद में हो बहस’… CJP के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- जनता ने सरकार को चुना है

Share Add as a preferred…