पप्पू यादव को टिकट नहीं मिलने पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नाम लिए बगैर राजद पर किया हमला, कही ये बड़ी बात

पटना: टिकट मिलने के बाद पहली बार शिवहर पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर बरसे । पप्पू यादव को पूर्णिया से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राजद का नाम लिए बगैर कहा कि महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर अभी फैसला हुआ नहीं है और एक पार्टी अपना सिंबल बांट रही है। दूसरे लोग टकटकी लगा रहे हैं कि हमारा क्या होगा।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति अपने पार्टी को मर्ज करता है और कहता है कि मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया। पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार के एक पार्टी के नस-नस में अराजकता भरा हुआ है। तानाशाही है, और वह जब-जब मजबूत होता है बिहार भयाक्रांत हो जाता है।

आनंद मोहन ने वाम दल और कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि दोनों दलों को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि हमारी स्थिति पूर्व में कैसी थी और अब लालू जी के साथ आने के बाद क्या हो गई है। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें लालू की पार्टी से पिंड छुड़ा लेना चाहिए।

ये भी पढ़े..

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Share Add as a preferred…