बिहार की बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की चुनाव में एंट्री, भागलपुर से चुनाव लड़ाने पर क्यों बोले अजीत शर्मा ?

लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपनी किस्मत आजमा सकती है। तान्हा जी, आवारा पागल दिवाना 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस मूल रुप से बिहार के भागलपुर की है। बताया जा रहा है कि भागलपुर सीट से वह कांग्रेस के टिकट पर राजनीतिक पारी खेल सकती हैं। हालांकि अभी तक उनके नाम पर स्वीकृति नहीं मिली है।

सूत्रों के अनुसार अजीत शर्मा ने लालू यादव से आग्रह किया है कि भागलपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में दे दी जाए।कहा जा रहा है कि कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा अपनी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा को भागलपुर से कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को सीट मिलती है तो यहां की उम्मीदवार मेरी बेटी नेहा शर्मा भी हो सकती हैं। पार्टी अगर कहेगी तो चुनाव हम लड़ेंगे। वहीं उन्होंने राजद के द्वारा कांग्रेस को भाव न देने की बात पर कहा कि हम लोग गठबंधन में है परिवार की बात है हमलोग मिलजुल का चुनाव लडेंगे। शक्ति से लडेंगे और पूरे बिहार से एनडीए को उखाड़ फेंकेंगे।

Related Posts

होली पर घर जाने की टेंशन खत्म: रेलवे चलाएगा 94 स्पेशल ट्रेनें; पटना, रक्सौल और मधुबनी के लिए खास इंतजाम, देखें पूरी लिस्ट

Share Add as a preferred…

Continue reading