वेंकटेश और सुनील जोशी ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात, खेल और खिलाड़ियों को निखारने पर हुई चर्चा

पटना: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेंश प्रसाद और सुनील जोशी ने आज शुक्रवार की शाम तेजस्वी यादव से मुलाकात की. तेजस्वी यादव के आवास पर यह मुलाकात हुई. तेजस्वी यादव ने ट्विट कर यह जानकारी दी. तेजस्वी ने बताया कि बिहार में स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर एवं जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने व प्रशिक्षित करने इत्यादि विषयों पर विचार विमर्श किया गया. बता दें कि तेजस्वी यादव भी क्रिकेटर रह चुके हैं।

पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी बुधवार की देर रात पटना के तख्त श्री हरमंदिर पहुंचे थे. वहां उन्होंने गुरु के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया था और लंगर भी खाया था. तख्त श्री हरमंदिर साहब प्रबंधन कमेटी ने वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी को सिरोपा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया था. इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों ने गुरु के दरबार में जाकर आशीर्वाद ग्रहण किया. दोनों खिलाड़ियों ने कहा था कि वह पहली बार यहां पहुंचे हैं. यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा है।

पटना आने से पहले वेंकटेश प्रसाद और पूर्व स्पिनर सुनील जोशी रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने उनके घर पर गये थे. इस दौरान उन्होंने धोनी का गैराज भी देखा था. इसे देखकर हैरान रह गए थे. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रसाद और जोशी को धोनी के गैराज में बाइक का विशाल संग्रह देखकर हैरान रह जाते हैं. इस वीडियो में प्रसाद कहते हैं कि यह एक बाइक शोरूम भी हो सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद सख्त होगी निगरानी? कोचिंग रेगुलेशन एक्ट की मांग तेज

    Share Add as a preferred…

    एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ब्लैक कोबरा के डसने से चाचा-भतीजी की दो दिनों में मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *