बिहार में होली को देखते हुए परीक्षा टली, सरकारी स्कूलों में गुड फ्राइडे की छुट्टी रद्द, केके पाठक का आदेश जारी

बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से चार और छठी-सातवीं के लिए होने वाली वार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव हुआ है. वहीं सरकारी स्कूलों में गुड फ्राइडे की 29 मार्च की छुट्टी रद्द हो गई है. 29 मार्च को वार्षिक परीक्षा होगी. पहले यह परीक्षा 25 मार्च को होनी थी लेकिन होली को देखते हुए बदलाव किया गया है।

बिहार में कई जगहों पर 25 तो कहीं पर 26 मार्च को होली मनाई जाएगी. भले परीक्षा 25 मार्च को नहीं होगी लेकिन 25 मार्च को होली के दिन शिक्षकों, छात्रों को स्कूल आना है या नहीं इसको लेकर शिक्षा विभाग ने कोई आदेश जारी नहीं किया है. ऐसे में संशय वाली स्थिति बनी हुई है. सरकारी स्कूलों में होली की छुट्टी 26 एवं 27 मार्च को रहेगी. इसको लेकर शिक्षकों में भी नाराजगी है।

बिहार राज्य परियोजना परिषद की ओर से पत्र जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि अब 25 मार्च को होने वाली गणित और पर्यावरण और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा अब 29 मार्च को आयोजित की जाएगी. बता दें कि कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6-7 की परीक्षा है।

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…