IAS प्रत्यय अमृत बने बिहार के गृह सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटना: इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि गृह विभाग के नए अपर मुख्य सचिव IAS प्रत्यय अमृत बनाये गये हैं। निर्वाचन आयोग ने उन्हें गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

IAS प्रत्यय अमृत बने बिहार के गृह सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

गौरतलब है कि IAS प्रत्यय अमृत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं। इससे पहले इलेक्शन कमीशन ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटा दिया था, जिसमें बिहार के गृह सचिव को हटाया गया था। निर्वाचन आयोग ने बिहार के गृह सचिव एस. सिद्धार्थ को हटा दिया था, जिसके बाद अब तेजतर्रार ऑफिसर प्रत्यय अमृत को गृह सचिव बनाया गया है।

 

ये भी पढ़े..

पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

Share Add as a preferred…

​अररिया के नरपतगंज में सनसनी: शौच के लिए निकली 19 वर्षीया युवती का अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट के बाद मो सोहेल ने किया दुष्कर्म; 5 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Share Add as a preferred…