सीएम नीतीश को लगा बड़ा झटका, मो. अली अशरफ पार्टी ने JDU को कहा बाय-बाय

बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच पाला बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है। अब से थोड़ी देर पहले उन्होंने इसकी घोषणा की है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने आज जनता दल यू के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि मैं नैतिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनता दल यूनाइटेड के सभी पदों सहित प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…