पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर पर लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सिर पर गंभीर चोट लगी है. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ममता बनर्जी को चोट लगने की जानकारी दी गई है. टीएमसी ने लिखा, हमारी चेयरपर्सन ममता बनर्जी को गंभीर चोट आई है. उनके लिए प्रार्थना कीजिए.

टीएमसी ने कहा है कि ममता बनर्जी के सिर में चोट लग गयी है और माथे से खून भी निकल रहा है। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। टीएमसी ने लोगों से कहा है कि ममता बनर्जी के लिए दुआ कीजिए।

मिली जानकारी के अनुसार घर में ट्रेड मिल करते समय ममता बनर्जी गिर गयी जिसके कारण उनके माथे से खून निकलने लगा। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े..

बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

Share Add as a preferred…

बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

Share Add as a preferred…