एक ही बाइक पर सवार 4 युवकों को ट्रक ने रौंदा; चारों की मौत

बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। जब एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। जिसमें मौके पर ही 4 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। और ट्रक की टक्कर से बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। और चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चारों युवक चांकद की ओर जा रहे थे।

बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

इस हादसे के बाद से मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। और सड़क पर चीख पुकार मच गई। लेकिन इस दौरान ट्रक का ड्राइवर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। सभी मृतक सिमरा गांव के बताए जा रहे हैं।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading