सुपौल में मिरचैया नदी में डूबने से दो लड़कियों की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम

सुपौल: जिले के प्रतापगंज थाना इलाके में मिरचैया नदी में दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही इलाके सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि नदी के किनारे पांव फिसलने से दोनों डूब गईं।

इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचे और निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना को लेकर मृतका की मां ने बताया कि दोनों लड़कियां गांव में ही मिरचैया नदी किनारे घास काटने के लिए गई हुई थी. इस दौरान दोनों नदी के किनारे पांव फिसलने से दोनों डूबने लगी. ग्रामीणों द्वारा जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि 5-6 की संख्यां में लड़की घास काटने गई थी. इस दौरान सभी बगल में मौजूद मिरचैया नदी में नहाने चली गई. इसी दौरान दो किशोरी गहरे पानी मे चली गई. इसके बाद अन्य लड़कियों द्वारा शोर मचाया गया. जब तक ग्रामीण पहुंचे और दोनों किशोरी को निकाला, तब तक दोनों की मौत हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *