स्कूलों के समय में बदलाव का फर्जी पत्र हुआ वायरल

राज्य के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर बुधवार को एक फर्जी पत्र वायरल हो गया। देखते-देखते यह पत्र शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों समेत राज्यभर के शिक्षकों के मोबाइल तक पहुंच गया। फर्जी पत्र के संज्ञान में आते ही विभाग ने इस पर गंभीरता दिखाई।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने देर शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलों के पदाधिकारियों से भी इस पत्र की चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक फर्जी पत्र वायरल हुआ है, जिस पर ध्यान नहीं देना है। मालूम हो कि इस पत्र में बताया गया है कि स्कूलों में शिक्षक 9.45 बजे आएंगे और शाम 4.15 बजे चले जाएंगे। बच्चे सुबह दस से चार बजे तक स्कूल में रहेंगे। शनिवार को दोपहर दो बजे स्कूलों में छुट्टी होगी। पत्र में पहली से आठवीं घंटी तक का समय भी दिया हुआ है। पत्र में विभाग के माध्यमिक निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव का हस्ताक्षर भी दिखाया गया है। इस संबंध में माध्यमिक निदेशक ने कहा है कि स्कूल समय को लेकर जो पत्र वायरल है, वह फर्जी है। उन्होंने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…