DIG जयंतकांत की पत्नी BJP में शामिल, सम्राट चौधरी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

पटना: चंपारण रेंज के डीआईजी जयंतकांत की पत्नी स्मृति पासवान ने शुक्रवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। अब तक बतौर गृहणी और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। स्मृति भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रही हैं। वहीं पार्टी ज्वाइन करते ही उन्होंने कहा कि बीजेपी में भारतीय और जनता, दोनों ही मेरी प्रियोरिटी है।

पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा का जिंगल हैं, सपने नहीं हम हकीकत को बुनते हैं तब ही तो सभी मोदी को चुनते हैं। भाजपा ज्वाइन करने के पीछे दो प्रायोरिटी है। पार्टी के नाम में दो बड़े शब्द हैं। पहली भारतीय और दूसराी जनता। इन दो शब्दों पर फोकस करें तो यही मेरी प्राथमिकता है। यही कारण है कि मैंने भाजपा ज्वाइन की।

इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले लालू जी कहते थे, राजद माय की पार्टी है अब उनके पुत्र कहते हैं कि राजद बाप की पार्टी है, सही है राजद इनकी ही पार्टी है लेकिन, भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद पहले कहते थे कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा लेकिन अब कहते हैं कि रानी के पेट से ही राजा पैदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज लोगों के सपना पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। रविदास जी के विचारों को आगे लेकर चलना है।

ये भी पढ़े..

लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…