मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माँ शारदे की पूजा अर्चना की तथा राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त ए०के० सिन्हा के आई०ए०एस० कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में भाग लिया तथा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें भी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…

    संसद मार्च के बीच बड़ा घटनाक्रम: अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, सड़क पर बढ़ा सियासी संग्राम

    Share Add as a preferred…