JDU विधायक गोपाल मंडल का बड़ा दावा- ‘तेजस्वी यादव ने फोन कर दिया ऑफर’

बिहार सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू के भोज पर सबकी नजर टिकी है. तमाम विधायकों को मंत्री श्रवण कुमार की ओर से भोज पर बुलाया गया था. ज्यादातर विधायक इस भोज के आयोजन में पहुंचे लेकिन कुछ गायब भी रहे. सबसे लेट आने वालों में गोपाल मंडल का नाम शामिल है।

विधायक गोपाल मंडल और विधायक बीमा भारती पर सबकी नजर टिकी थीं. बीमा भारती तो किसी कारणवश नहीं पहुंच सकीं. इनके बारे में बताया गया है देर शाम को वह पटना पहुंचेंगी. दो विधायकों की अनुपस्थिति का कारण उनका खराब स्वास्थ्य बताया गया. राष्ट्रीय जनता दल की ओर से विधायकों को फोन किया जा रहा है इस बात की पुष्टि भी हो गई है. जदयू विधायक ने इस बात का बकायदा खुलासा भी किया है।

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि तेजस्वी यादव ने मुझे फोन किया था और लोकसभा चुनाव के लिए ऑफर दिया गया था. मैंने उनका ऑफर ठुकरा दिया है. मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा लेकिन जदयू के टिकट पर लडूंगा. मंत्री बनने में भी मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…

भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…