पटना में पछुआ पकड़ेगा जोर, आज से कनकनी

पटना सहित राज्यभर में आज से तीन दिनों तक पछुआ हवा जोर पकड़ेगा। जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के क्रमिक गिरावट आने का पूर्वानुमान है। इसी कारण लोगों को एक बार फिर से ठंड का एहसास होगा। लेकिन शुक्रवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की शाम से ही आसमान से बदल छटने लगे। जिस कारण मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा। मौसम साफ होने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिस कारण लोगों को एक बार फिर से सुबह और शाम के समय कनकनी और दिन में ठंड का एहसास होगा। सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिस कारण दिन में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को राजधानी सहित 24 जिलों में बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहने से प्रदेश के शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

  • ये भी पढ़े..

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…