मौसम:दिल्ली-एनसीआर में बारिश से दिन का तापमान गिरा

दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली, जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। सुबह के समय मध्यम श्रेणी से लेकर घना कोहरा रह सकता है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बुधवार से एक बार फिर ठंडक बढ़ने की आशंका जताई है। दिल्ली में शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक कुल 2.6 एमएम बारिश हुई।

रविवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…