जदयू विधायक का बदला लुक, बांधा भगवा साफा

जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने नये गठबंधन के मुताबिक लुक बदल लिया है। शुक्रवार को वे भगवा रंग में रंगे दिखे। माथे पर गेरुआ रंग का साफा ही नहीं पहना, बल्कि गले पर हमेशा हरी रंग की चादर रखने वाले विधायक ने अब केसरिया चादर ओढ़ ली।

शुक्रवार को बरारी स्थित आवास पर पत्रकारों से मुखातिब विधायक ने बदले लुक पर कहा, अब भाजपा के साथ गठबंधन हो गया है, तब भगवा रंग का मुरट्ठा बांधेंगे ही। चादर पर बोले, गौर से देखिए तीन रंग हैं। जदयू का हरा, भाजपा का केसरिया और हम के पार्टी का रंग। मुरट्ठा पर बोले, सम्राट चौधरी भी तो लगाते हैं। बोलते-बोलते डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को बच्चा कह गए। कहा-नीतीश कुमार के खिलाफ शकुनी चौधरी कुछ बोलते तो अलग बात होती। मंत्री बनने की बात पर कहा हम लोकसभा लड़ेंगे। बोले, मेरा हाथ जिस राजनेता पर पड़ जाता है वह अपने क्षेत्र में विजयी होता है।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…