हाईकोर्ट में वकील ने लगाई पहली मंजिल से छलांग

पटना हाईकोर्ट में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। पत्नी से झगड़े के बाद में अधिवक्ता पति ने हाईकोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि पहली मंजिल के नीचे शेड होने के चलते वह नीचे नहीं गिरे।

वहीं वकील के छलांग लगाने के बाद परिसर में हो हल्ला मच गया। इस घटना में छलांग लगानेवाले अधिवक्ता को मामूली चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज मुकदमा पर हाईकोर्ट की एकलपीठ के समक्ष सुनवाई हुई, जिसके बाद यह घटना घटी। कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…