बिहार के सियासी गलियारों में मीटिंग की चर्चा तेज, पीएम मोदी से अचानक क्यों मिलने पहुंचे ललन सिंह

जदयू के मुंगेर से सांसद व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके कक्ष में भेंट की। जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह उनकी पहली मुलाकात थी।

अपने एक्स हैंडल पर ललन सिंह ने एक पोस्ट में इस आशय की जानकारी दी। इसे औपचारिक मुलाकात बताया गया। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह फिर से एनडीए के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे, यह तय माना जा रहा। सियासी गलियारे में इस मुलाकात की खूब चर्चा है।

  • ये भी पढ़े..

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    पूर्वी रेलवे की बड़ी पहल: चंदनपुर-शक्तिगढ़ चौथी रेल लाइन से खत्म होगी भीड़भाड़, माल और यात्री ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…